LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Latest

Latest Stories

252 image-based verified stories from across India

General 19h ago हिंदी
Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand
मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में बार-बार होने वाले बंद और नाकेबंदी के कारण सरकार को कर से होने वाली आय में हर दिन लगभग 25-30 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। बिष्णुपुर जिले में, आजाद हिंद फौज शहीद स्मारक परिसर हॉल में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में, सिंह ने कहा कि राज्य सरकार नवंबर में निंगोल चाकौबा त्योहार से पहले महिला रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक विशेष वित्तीय सहायता योजना शुरू करेगी, ताकि उन्हें अपने परिवारों की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक इस योजना के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, वे अपने-अपने विधायकों के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 में मणिपुर में आए अभूतपूर्व संकट का राज्य की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ा, जिसमें राजस्व का भारी नुकसान भी शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में बार-बार बंद का आह्वान किये जाने और नाकेबंदी के कारण राज्य सरकार को कर से होने वाले राजस्व में हर दिन लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
Public of India • India पढ़ें →
General 19h ago हिंदी
India vs Panama: पनामा के पसीने छूटे! भारत ने FIFA वर्ल्ड कप खेलने वाली टीम को 1-1 पर रोका
India vs Panama Football Match: भारतीय फुटबॉल टीम ने वर्ल्ड रैंकिंग में 44वें स्थान पर काबिज और फीफा वर्ल्ड कप खेल चुकी पनामा के खिलाफ कमाल का खेल दिखाया. वो इस मैच को ड्रॉ करवाने में कामयाब रही.
Public of India • India पढ़ें →
General 19h ago हिंदी
'एमपी में ऐसा मॉडल बना दूंगा कि 25 हजार बसें बिना पैसे के खरीद लेंगे...', भोपाल में बोले नितिन गडकरी
MP Sugam Parivahan Seva Launch: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत करने के अवसर पर कहा कि मध्य प्रदेश में राज्य परिवहन सेवा का एक दौर ऐसा भी था, जब बसों में घंटी छोड़कर सब बजता था।
Public of India • India पढ़ें →
General 19h ago हिंदी
हापुड़ में कल 12वीं तक के स्कूल बंद:बारिश के पूर्वानुमान के चलते डीएम के निर्देश पर DIOS ने जारी किया आदेश
हापुड़ में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) डॉ. श्वेता पुठिया ने शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे इस संबंध में आदेश जारी किया। प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा और मौसम विभाग के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए लिया है। सभी बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद छुट्टी का आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और राजकीय विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड समेत सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा। 26 सितंबर को इन स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई नहीं होगी। आदेश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई DIOS डॉ. श्वेता पुठिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह अवकाश घोषित किया गया है। सभी प्रधानाचार्यों और विद्यालय प्रबंधकों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की जानकारी विद्यार्थियों और अभिभावकों तक पहुंचाने के लिए भी कहा गया है। प्रशासन ने भारी बारिश के कारण जलभराव और अन्य संभावित परेशानियों को देखते हुए विद्यार्थियों को स्कूल आने से राहत दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Public of India • India पढ़ें →
General 19h ago हिंदी
स्वच्छता ही सेवा एवं स्वच्छता पखवाड़ा – 2026
कोलकाता (ओडिशा ताजा न्यूज़ ) सितंबर :- दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक अपने चारों मंडलों में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है । अभियान के तहत गहन स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, जन-जागरूकता एवं पर्यावरणीय स्थिरता पर विशेष जोर दिया जा रहा है । स्वच्छ एवं स्वस्थ रेलवे […]
Public of India • India पढ़ें →
General 19h ago हिंदी
वायुसेना का AN-32 विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश, पायलट की मौत की आशंका
वायुसेना का AN-32 विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश, पायलट की मौत की आशंका नई दिल्ली/जोरहाट। असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरबेस पर शनिवार सुबह भारतीय वायुसेना का एक A...
Public of India • India पढ़ें →
General 19h ago हिंदी
'बेहद अफ़सोसनाक': इलाहाबाद हाईकोर्ट ने MBBS के लिए PwBD योग्यता को लेकर बार-बार हो रहे मुकदमों पर चिंता जताई
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि 'राइट्स ऑफ़ पर्सन्स विद डिसेबिलिटीज़ एक्ट, 2016' की धारा 57 के तहत पहले से सर्टिफ़ाइड विकलांगता के प्रतिशत को, MBBS कोर्स में बेंचमार्क विकलांगता वाले लोगों के एडमिशन के...
Public of India • India पढ़ें →
General 19h ago हिंदी
नई दिल्ली : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मोदी 'भजन क्लबिंग' में हुए शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम को भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के उपलक्ष्य में दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित 'भजन...
Public of India • India पढ़ें →
General 19h ago हिंदी
रेलवे विदाउट टिकट यात्री को मुआवजे से इनकार नहीं कर सकता: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली, 25 सितंबर 2026: रेल दुर्घटनाओं के पीड़ितों के मामले में अक्सर ऐसा होता है। रेलवे मुआवजा देने से मना कर देता है क्योंकि, क्लेम के लिए जो डॉक्यूमेंट लगाए गए होते हैं उनमें रेलवे का टिकट नहीं होता। रेलवे कहता है कि यदि डॉक्यूमेंट में टिकट नहीं है मतलब, यात्री अवैध था और उसको मुआवजे का अधिकार नहीं है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक निर्णय दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि डॉक्यूमेंट में टिकट न होने का मतलब यह नहीं है कि, दुर्घटना के पीड़ित यात्री द्वारा टिकट नहीं लिया गया था अथवा वह एक अवैध यात्री है। यदि रेलवे किसी यात्री को अवैध कहता है तो उसको यह साबित करना होगा कि वह अवैध है। मजेदार मामला है, पढ़िएगा जरूर:- क्या था पूरा मामला? यह दुखद घटना 27 सितंबर 2017 की है। महेशभाई नाम का युवक साबरमती और अहमदाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच सामान्य कोच में यात्रा कर रहा था। अचानक ट्रेन में लगे तेज झटके और धक्का-मुक्की के कारण वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महीने से अधिक समय तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद 31 अक्टूबर 2017 को उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता सुखाभाई नानजीभाई मकवाणा और माता ने रेलवे क्लेम ट्रिब्यूनल में मुआवजे के लिए याचिका दायर की। ट्रिब्यूनल ने 17 जून 2022 को अपने फैसले में माना कि महेशभाई एक 'सच्चा यात्री' (bona fide passenger) था और यह दुर्घटना रेलवे अधिनियम की धारा 123(c)(2) के तहत 'अप्रिय घटना' (untoward incident) थी। इसलिए मृत यात्री के परिजनों को 8 लाख रुपए मुआवजा देने का अवार्ड पारित किया, लेकिन जैसा कि हमेशा होता है। रेलवे ने ट्रिब्यूनल के आदेश को स्वीकार करने से मना कर दिया। फैसले को गुजरात हाई कोर्ट में चैलेंज किया गया है। रेलवे की ओर से दलील दी गई कि, मृतक के पास से कोई रेल टिकट बरामद नहीं हुआ है। और ना ही कोई ऐसा गवाह है जो यह कहता होगी उसके पास यात्रा के लिए कोई रेल टिकट था। इस प्रकार वह ट्रेन में एक अवैध यात्री था, इसलिए उसके परिवारजनों को मुआवजा प्राप्त करने का कोई हक नहीं है, और मुआवजा के लिए रेलवे की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती। गुजरात हाईकोर्ट के एकल न्यायाधीश ने रेलवे की दलील से सहमत होते हुए, 15 जुलाई 2025 को ट्रिब्यूनल का आदेश रद्द कर दिया। हाई कोर्ट के इस आदेश के कारण पीड़ित परिजनों को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट की मुख्य कानूनी टिप्पणियां: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने अपने ऐतिहासिक निर्णय 'यूनियन ऑफ इंडिया बनाम रीना देवी' का हवाला देते हुए कहा कि यदि दावेदार (माता-पिता) यह शपथ पत्र देते हैं कि टिकट खरीदा गया था लेकिन दुर्घटना या इलाज के दौरान खो गया, तो प्रारंभिक साक्ष्य का दायित्व पूरा हो जाता है। इसके बाद यह सिद्ध करने की जिम्मेदारी रेलवे पर आ जाती है कि यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहा था। इस मामले में रेलवे गवाहों (आरपीएफ एएसआई और स्टेशन अधीक्षक) ने जिरह में स्वीकार किया कि उन्होंने घायल की जेब की जांच ही नहीं की थी। घटना 27 सितंबर 2017 को हुई थी, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने इसकी जांच रिपोर्ट 17 मई 2018 (लगभग 7 महीने बाद) तैयार की। अदालत ने 'कलंदी चरण साहू बनाम दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे' का जिक्र करते हुए कहा कि रेलवे अपनी ही प्रशासनिक देरी का फायदा उठाकर पीड़ित परिजनों के दावे को खारिज नहीं कर सकता। अदालत ने कहा कि रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 124-A के तहत 'सख्त जवाबदेही' का सिद्धांत लागू होता है। जब एक घायल युवक अस्पताल में एक महीने से अधिक समय तक जीवन-मरण से जूझ रहा हो, तो ऐसे में परिजनों से टिकट संभालकर रखने की उम्मीद करना व्यावहारिक नहीं है। 30 दिनों के भीतर मुआवजा देने का आदेश न्यायमूर्ति अतुल एस. चंदूरकर द्वारा लिखे गए फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले को पूरी तरह गलत करार देते हुए रद्द कर दिया और रेलवे क्लेम ट्रिब्यूनल के ₹8 लाख मुआवजे के आदेश को बहाल कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय रेलवे को निर्देश दिया है कि वह अगले 30 दिनों के भीतर मुआवजे की पूरी राशि परिजनों को अदा करे। (मामला: सुखाभाई नानजीभाई मकवाणा एवं अन्य बनाम भारत संघ, सिविल अपील संख्या 12951/2026, निर्णय तिथि: 25 सितंबर 2026)। रिपोर्ट: उपदेश अवस्थी (विधि सलाहकार एवं पत्रकार)।
Public of India • India पढ़ें →
General 19h ago हिंदी
Accsys Technologies के शेयरधारकों ने AGM के सभी प्रस्तावों को मंजूरी दी
Public of India • India पढ़ें →
General 19h ago हिंदी
पटना एयरपोर्ट पर हंगामा! दिल्ली जाने वाली 21:20 की फ्लाइट लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
पटना से दिल्ली जाने वाली 21:20 बजे की फ्लाइट में देरी, यात्रियों में बढ़ी परेशानी; एयरपोर्ट पर हंगामे की स्थिति पटना, 25 सितंबर 2026: पटना से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की 21:20 बजे निर्धारित उड़ान में देरी की सूचना से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। यात्रियों के मुताबिक, फ्लाइट के इंतजार में उन्हें ... Read more The post पटना एयरपोर्ट पर हंगामा! दिल्ली जाने वाली 21:20 की फ्लाइट लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी first appeared on AsianTimes .
Public of India • India पढ़ें →
General 19h ago हिंदी
मंदीप भंडारी बने CBSE के नए चेयरपर्सन... कई और अफसरों का भी ट्रांसफर
केंद्र सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मंदीप के भंडारी को सीबीएसई का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है. 2001 बैच के आईएएस भंडारी फिलहाल जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव हैं. उनके अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.
Public of India • India पढ़ें →