LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
National

India News

National desk highlights — image-first verified coverage from across India

TECHNOLOGY Verified India • 17h ago

डेलायट इंडिया ने मंगलुरु में अपना नया कार्यालय खोला

मंगलुरु (कर्नाटक), 25 नवंबर (भाषा) कर्नाटक के गृह एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियांक खरगे ने बुधवार को यहां डेलायट इंडिया के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। यह भारत में इस कंपनी का 27वां कार्यालय है जिसमें शुरुआत में करीब 250 कर्मचारी कार्यरत होंगे और आने वाले समय में इनकी सं...

Read Full Story →
More Stories
All Latest →
Technology 17h ago
डीएम ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण*
* बदायूँ: । निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के दृष्टिगत ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी हुई है। बुधवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बाह्य निरीक्षण किया। …
Public of India • India Read →
Technology 17h ago
Fact Check: त्रिपुरा बुलडोजर एक्शन और उज्जैन में पुलिस जुलूस का सच, जानें वायरल दावों की हकीकत
सोशल मीडिया पर भ्रामक दावों के साथ शेयर किए जा रहे दो प्रमुख वीडियो की गुड न्यूज टुडे की फैक्ट चेक टीम ने पड़ताल की है. पहले वीडियो में दावा किया गया कि त्रिपुरा में एक धर्म विशेष के घरों और बीएसएफ जवानों पर हमले के आरोपियों पर बुलडोजर चलाया गया. पड़ताल में यह दावा पूरी तरह गलत पाया गया. यह वीडियो भारत का नहीं बल्कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका के कलशी इलाके का है, जहां मई 2026 में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की थी. दूसरे वायरल वीडियो में दावा किया गया कि उज्जैन में हिंदू दुकानदारों से हफ्ता मांगने वाले मुस्लिम युवक की पुलिस ने पिटाई कर जुलूस निकाला. जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहा आरोपी मोहम्मद जुनैद नहीं बल्कि विजय उर्फ टोकन है. आरोपी पर मोहल्ले के एक परिवार से प्रति माह 500 रुपये की अवैध वसूली, मारपीट और धमकी देने का आरोप है, जिसके बाद पंवासा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला था.
Public of India • India Read →
Technology 17h ago
बिलासपुर जोन की ट्रेनों में 858 कोच जोड़े:61 स्थायी और 797 अस्थायी कोच लगाए गए; रेलवे का दावा- वेटिंग टिकट हुए कंफर्म
बिलासपुर जोन में वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को कंफर्म बर्थ देने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पिछले दो साल में अलग-अलग ट्रेनों में 858 अतिरिक्त कोच लगाए हैं। इनमें 61 कोच स्थायी और 797 कोच अस्थायी रूप से जोड़े गए हैं। वहीं, मौजूदा वित्त वर्ष में 1 अप्रैल से 15 नवंबर 2026 तक 341 अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। इससे त्योहारों और छुट्टियों के दौरान यात्रियों को राहत मिली है। रेलवे के मुताबिक, किसी ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ने और वेटिंग लिस्ट लंबी होने पर अतिरिक्त कोच लगाए जाते हैं। इससे नई ट्रेन चलाए बिना ही उसी ट्रेन में ज्यादा यात्रियों को सीट और बर्थ मिल जाती है। मांग के हिसाब से लगाए जाते हैं कोच रेलवे हर ट्रेन में यात्रियों की संख्या और वेटिंग टिकट की स्थिति पर नजर रखता है। जिस ट्रेन में किसी श्रेणी में लगातार वेटिंग रहती है, उसमें उसी श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाते हैं। कोच दो तरह से बढ़ाए जाते हैं। अस्थायी व्यवस्था के तहत त्योहार, छुट्टियों और भीड़ वाले दिनों में जरूरत के हिसाब से कुछ तारीखों के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जाते हैं। भीड़ कम होने पर उन्हें हटा दिया जाता है। वहीं, किसी ट्रेन में लंबे समय तक यात्रियों की संख्या ज्यादा रहने पर उसमें स्थायी रूप से कोच बढ़ाए जाते हैं। 2025-26 में 517 कोच जोड़े गए रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025-26 में 26 कोच स्थायी और 491 कोच अस्थायी रूप से लगाए गए। वहीं, 1 अप्रैल से 15 नवंबर 2026 तक 35 कोच स्थायी और 306 कोच अस्थायी रूप से जोड़े गए। स्थायी रूप से जोड़े गए 35 कोच में 28 डेमू, 4 मेमू और 3 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के कोच शामिल हैं। विद्यार्थियों और रोज सफर करने वालों को फायदा रेलवे का कहना है कि मेमू और डेमू ट्रेनों में स्थायी रूप से कोच बढ़ाने से बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडल के यात्रियों को फायदा मिल रहा है। इससे विद्यार्थियों, कामगारों और छोटे व्यापारियों को रोज सफर करने में सुविधा हो रही है। वहीं, त्योहारों और छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त कोच लगाने से वेटिंग लिस्ट वाले हजारों यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सकी। तय सीमा से ज्यादा नहीं जोड़ सकते कोच रेलवे के मुताबिक, हर ट्रेन में कोच जोड़ने की एक तय सीमा होती है। यह सीमा प्लेटफॉर्म की लंबाई, इंजन की क्षमता और पिट लाइन की लंबाई के आधार पर तय होती है। इससे ज्यादा कोच नहीं लगाए जा सकते। जिन ट्रेनों में पहले से पूरी क्षमता के कोच लगे हैं, उनमें यात्रियों की संख्या बढ़ने पर विशेष ट्रेन चलाने जैसे विकल्पों पर विचार किया जाता है। कोच बढ़ाने के फायदे ज्यादा यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलती है। एक ही ट्रेन में ज्यादा लोग सफर कर सकते हैं। यात्रियों को आरामदायक सफर मिलता है। त्योहारों और छुट्टियों में भीड़ कम करने में मदद मिलती है। रोज सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलती है। नई ट्रेन चलाए बिना मौजूदा संसाधनों से ज्यादा यात्रियों को सुविधा दी जा सकती है।
Public of India • India Read →
Sports 17h ago
महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की पांचवीं लगातार जीत, जापान को 4-0 से दी करारी शिकस्त
महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में बुधवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए जापान पर 4-0 से एकतरफा जीत हासिल की।
Public of India • India Read →
Sports 17h ago
वियान मुल्डर ने रचा इतिहास, टेस्ट करियर में तिहरा शतक और सात विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
वियान मुल्डर ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. वह टेस्ट करियर में तिहरा शतक लगाने और एक पारी में सात विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उन्होंने 31 रन देकर 7 विकेट झटके. The post वियान मुल्डर ने रचा इतिहास, टेस्ट करियर में तिहरा शतक और सात विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी appeared first on Prabhat Khabar.
Public of India • India Read →
Technology 17h ago
शेनझोउ-24 से रवाना हुआ पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट मोहम्मद जीशान अली, रचा इतिहास
वैश्विक अंतरिक्ष कूटनीति, मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियानों और चीन के तियांगोंग स्पेस स्टेशन (Tiangong Space Station) में पहली विदेशी भागीदारी को लेकर बुधवार, 25 नवंबर 2026 को बीजिंग (Beijing), जिउक्वान (Jiuquan) और इस्लामाबाद (Islamabad) से एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबर सामने आई है। चीन ने बुधवार को मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शेनझोउ-24 (Shenzhou-24) को सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जिसमें पाकिस्तान के मोहम्मद जीशान अली (Mohammad Zeeshan Ali) सहित कुल तीन अंतरिक्ष यात्री सवार हैं। प्राप्त विवरण के अनुसार, जीशान अली चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम में भाग लेने वाले पहले विदेशी एस्ट्रोनॉट बन गए हैं, और वे करीब एक सप्ताह के बाद शेनझोउ-23 (Shenzhou-23) स्पेसक्राफ्ट के माध्यम से धरती पर वापस लौटेंगे। इस मिशन को लॉन्ग मार्च-2एफ (Long March-2F) वाहक रॉकेट की मदद से चीन स्थित जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर (Jiuquan Satellite Launch Centre) से प्रक्षेपित किया गया, जिसे अधिकारियों ने प्रक्षेपण के कुछ ही मिनटों बाद सफल घोषित कर दिया। बीजिंग और जिउक्वान से लेकर इस्लामाबाद, नई दिल्ली, वाशिंगटन तथा उत्तर प्रदेश के कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी सहित देश-दुनिया के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों, रक्षा रणनीतिकारों, खगोलप्रेमियों और आम पाठकों के बीच शेनझोउ-24 के सफल प्रक्षेपण, मिशन कमांडर तांग होंगबो व फ्लाइट इंजीनियर वू यी की मौजूदगी, 90 से अधिक प्रयोगों की योजना और वर्ष 2031 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) को सेवामुक्त करने की नासा की योजना को लेकर व्यापक चर्चा हो रही है। आइए विस्तार से जानते हैं कि शेनझोउ-24 मिशन के चालक दल और वापसी की समय-सारिणी क्या है, चीन के तियांगोंग और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की क्या विशेषताएं हैं और चीनी अधिकारियों ने इस मिशन के प्रमुख उद्देश्यों को लेकर क्या जानकारी दी है। शेनझोउ-24 के चालक दल में कौन-कौन शामिल और कब लौटेंगे जीशान अली: 1 सप्ताह बाद शेनझोउ-23 से होगी वापसी पीटीआई (PTI) की रिपोर्ट के मुताबिक, शेनझोउ-24 मिशन के एस्ट्रोनॉट दल में मिशन कमांडर और स्पेसक्राफ्ट के पायलट तांग होंगबो (Tang Hongbo), फ्लाइट इंजीनियर वू यी (Wu Yi) और पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट मोहम्मद जीशान अली शामिल हैं। जहां पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री जीशान अली लगभग एक सप्ताह के अंतरिक्ष प्रवास के बाद शेनझोउ-23 अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर लौट आएंगे, वहीं चीनी अंतरिक्ष यात्री सामान्य तौर पर स्पेस स्टेशन पर लगभग छह महीने तक रहते हैं। उल्लेखनीय है कि चीन ने अपना स्वतंत्र स्पेस स्टेशन ऐसे समय में विकसित किया था, जब उसके अंतरिक्ष कार्यक्रम में चीनी सेना यानी पीएलए (PLA) की संलिप्तता को लेकर जताई गई चिंताओं के चलते कथित तौर पर उसे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से दूर रखा गया था। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की खासियत और 2031 की योजना: तियांगोंग के संचालन से लेकर स्पेसएक्स के यान तक का विवरण वर्तमान समय में चीन दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जो स्वयं के स्पेस स्टेशन का संचालन कर रहा है, और उसका यह स्पेस स्टेशन वर्ष 2022 से सक्रिय रूप से कार्यरत है। फुटबॉल के मैदान के आकार वाले विशाल इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (International Space Station - ISS) की तुलना में चीन का तियांगोंग स्टेशन आकार में छोटा है, जबकि वर्ष 1998 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के प्रक्षेपण के बाद से विभिन्न देशों के अंतरिक्ष यात्रियों ने वहां 3,000 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग संपन्न किए हैं। प्राप्त जानकारियों के अनुसार, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की योजना वर्ष 2031 की शुरुआत में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को सेवामुक्त करने की है, जिसके लिए स्पेस स्टेशन को उसकी कक्षा से बाहर निकालने हेतु स्पेसएक्स (SpaceX) द्वारा विकसित किए जा रहे एक विशेष स्पेसक्राफ्ट की सहायता ली जाएगी ताकि इसे नियंत्रित तरीके से पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश कराकर दक्षिणी प्रशांत महासागर (South Pacific Ocean) में गिराया जा सके। चीन के अधिकारियों ने क्या बताया: 90 से अधिक प्रयोग व प्रौद्योगिकी परीक्षण, क्रू रोटेशन और स्टेशन रखरखाव चीन के अंतरिक्ष अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शेनझोउ-24 मिशन के प्रमुख लक्ष्यों में शेनझोउ-23 के एस्ट्रोनॉट दल के स्थान पर नए दल को तैनात करना, स्पेस स्टेशन का नियमित संचालन सुनिश्चित करना, वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी रखरखाव और वैज्ञानिक उपकरणों का परीक्षण करना सम्मिलित है। अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान के दौरान अंतरिक्ष में 90 से अधिक प्रयोग और प्रौद्योगिकी परीक्षण किए जाने की विस्तृत योजना तैयार की गई है।
Public of India • India Read →
Technology 17h ago
जसीडीह: मधुपुर और चित्तरंजन में ट्रेनों का ठहराव तय — यात्रियों की सुविधा के लिए कदम उठाए गए
Aaditya Hriday जसीडीह: मधुपुर और चित्तरंजन में ट्रेनों का ठहराव तय — यात्रियों की सुविधा के लिए कदम उठाए गए जामताड़ा: जामताड़ा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक महिला की हत्या कर दी गई। स्थानीय पुलिस […] The post जसीडीह: मधुपुर और चित्तरंजन में ट्रेनों का ठहराव तय — यात्रियों की सुविधा के लिए कदम उठाए गए appeared first on Gandiv Live.
Public of India • India Read →
Sports 17h ago
भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH रैंकिंग में पांचवां स्थान हासिल किया
भारतीय महिला हॉकी टीम ने 24 नवंबर 2026 को FIH विश्व रैंकिंग में पांचवां स्थान हासिल कर एक नया इतिहास रचा है। यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है, जो एशिया की नंबर-1 महिला हॉकी टीम बनने के साथ आई है। 2026 में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने और FIH नेशंस कप में सफलता के बाद, टीम ने लगातार 13 मैचों में जीत हासिल की है। जानें इस सफलता के पीछे की कहानी और टीम के सफर के बारे में।
Public of India • India Read →
Technology 17h ago
YouTube से देखा बच्चा गिराने का तरीका, फिर 2 महीने की गर्भवती महिला ने कर लिया ये जानलेवा उपाय; अलीगढ़ अस्पताल में भर्ती
Hathras YouTube Abortion Method: इंटरनेट पर हर बीमारी और स्वास्थ्य समस्या का समाधान खोजने की आदत कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकती है. खासकर गर्भावस्था और गर्भपात जैसे संवेदनशील मामलों में बिना डॉक्टर की सलाह के घरेलू नुस्खे या ऑनलाइन बताए गए तरीके अपनाना गंभीर खतरा पैदा कर सकता है. यूपी के हाथरस से ऐसा ही एक जानलेवा मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर YouTube पर गर्भपात का तरीका देखने के बाद एक महिला ने ऐसा काम किया, जिसके बाद उसे अलीगढ़ अस्पताल में रेफर करना पड़ा. क्या है पूरा मामला? जानकारी के मुताबिक, यह घटना हाथरस जंक्शन कोतवाली इलाके के रामपुर गांव की है. 28 साल की महिला दो महीने की गर्भवती थी. उसके पहले से 4 बच्चे हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण महिला एक और बच्चा नहीं चाहती थी. गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद उसने गर्भपात कराने का विचार किया था. पति से बात नहीं बनी तो इंटरनेट पर खोजा तरीका बताया जा रहा है कि महिला ने गर्भपात कराने को लेकर अपने पति से भी बात की थी, लेकिन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. इसके बाद उसने मोबाइल पर YouTube के जरिए गर्भपात से जुड़े तरीके खोजने शुरू किए. इसी दौरान उसे धतूरा खाने से संबंधित जानकारी मिली. कथित तौर पर इसी जानकारी के आधार पर उसने मंगलवार शाम करीब 5 बजे धतूरे का सेवन कर लिया. कुछ ही देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी. उसकी हालत देखकर परिजन घबरा गए और उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति में पर्याप्त सुधार नहीं होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
Public of India • India Read →