LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
National

India News

National desk highlights — image-first verified coverage from across India

TECHNOLOGY Verified India • 18h ago

200 मीटर दूर से पकड़े जाएंगे ओवरस्पीड वाहन, लखीमपुर में हाईटेक इंटरसेप्टर से होगी निगरानी

सड़क पर तेज रफ्तार में वाहन चलाना अब चालकों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में यातायात पुलिस हाईटेक इंटरसेप्टर कार की मदद से ओवरस्पीड वाहनों पर नजर रख रही है. इसमें लगी लेजर स्पीड गन करीब 200 मीटर दूर से ही वाहनों की गति माप सकती है. वहीं, हाईटेक ...

Read Full Story →
More Stories
All Latest →
Sports 18h ago
भोंगापाल में होगा हेरिटेज हाफ मैराथन, विजेताओं को मिलेगा 50 हजार रुपये का पुरस्कार, रजिस्ट्रेशन शुरू
भोंगापाल में होगा हेरिटेज हाफ मैराथन, विजेताओं को मिलेगा 50 हजार रुपये का पुरस्कार, रजिस्ट्रेशन शुरू _नारायणपुर / बस्तर। _ भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि स्वरूप बस्तर में _भोंगापाल हेरिटेज हाफ मैराथन_ का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन _6 दिसंबर 2026_ को नारायणपुर से बुद्ध विहार (छठी शताब्दी) भोंगापाल तक […] The post भोंगापाल में होगा हेरिटेज हाफ मैराथन, विजेताओं को मिलेगा 50 हजार रुपये का पुरस्कार, रजिस्ट्रेशन शुरू appeared first on .
Public of India • India Read →
Sports 18h ago
बैडमिंटन: भारत करेगा 2028 थॉमस और उबेर कप फाइनल्स की मेजबानी, BWF ने बदला प्रारूप
Public of India • India Read →
Technology 18h ago
छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, सीएम साय के नेतृत्व और मंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू
Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में पंजीयन सेवाओं के आधुनिकीकरण और डिजिटल रूपांतरण की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं. नागरिकों को सरल, सहज, सुरक्षित एवं पारदर्शी पंजीयन सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग द्वारा नवीन ‘धरोहर’ पोर्टल विकसित किया गया है. इस पोर्टल का पायलट परीक्षण रायपुर के तेलीबांधा स्थित उप पंजीयक कार्यालय क्रमांक-06 में प्रारंभ किया गया है. सीएम साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा शासकीय सेवाओं में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसी क्रम में वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में पंजीयन विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए तकनीकी एवं प्रक्रियागत सुधार किए जा रहे हैं. ‘धरोहर’ पोर्टल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. इसके माध्यम से पंजीयन प्रक्रिया में आधुनिक डिजिटल सुविधाओं का समावेश कर नागरिकों के समय और श्रम की बचत करने का प्रयास किया जा रहा है. पायलट प्रोजेक्ट का उद्देश्य नई प्रणाली का व्यावहारिक परीक्षण करना, तकनीकी चुनौतियों की पहचान करना तथा प्राप्त अनुभवों और सुझावों के आधार पर आवश्यक सुधार करना है, ताकि प्रदेश स्तर पर लागू करने से पहले पोर्टल को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया जा सके. चरणबद्ध तरीके से लागू होगी नई व्यवस्था नई तकनीकी प्रणाली के सुचारु क्रियान्वयन के लिए पंजीयन विभाग द्वारा चरणबद्ध प्रक्रिया अपनाई जा रही है. वर्तमान में ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण रायपुर के तेलीबांधा स्थित उप पंजीयक कार्यालय क्रमांक-06 तक सीमित है. रायपुर जिले के अन्य पंजीयन कार्यालयों सहित प्रदेश के शेष कार्यालयों में पूर्व से संचालित एनजीडीआरएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से पंजीयन कार्य सामान्य रूप से जारी रहेगा. नई प्रणाली के पूर्ण परीक्षण और आवश्यक तकनीकी सुधारों के बाद ही इसे अन्य कार्यालयों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. इस दौरान पुरानी और नई व्यवस्था के बीच आवश्यक समन्वय बनाए रखा जाएगा, ताकि नागरिकों को पंजीयन सेवाएं प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो. इससे पहले भी आईटी सॉल्यूशन और एनजीडीआरएस सॉफ्टवेयर लागू करते समय विभाग द्वारा इसी प्रकार चरणबद्ध प्रक्रिया अपनाई गई थी. 33 अधिवक्ताओं एवं 2 दस्तावेज लेखकों की आईडी अनुमोदित ‘धरोहर’ पोर्टल में अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों के पंजीयन और आईडी जारी करने की प्रक्रिया को सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाया गया है. रायपुर जिले में अब तक आईडी अनुमोदन के लिए प्राप्त सभी आवेदनों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है. इनमें 33 अधिवक्ताओं और 2 दस्तावेज लेखकों के आवेदन शामिल हैं. विभाग द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर उनका परीक्षण कर तत्काल अथवा यथाशीघ्र अनुमोदन किया जा रहा है. आईडी अनुमोदित होने के बाद संबंधित अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक अपनी आईडी के माध्यम से ‘धरोहर’ पोर्टल पर पंजीयन कराने वाले पक्षकारों के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त पोर्टल पर लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन, नवीनीकरण और प्रोफाइल अपडेट करने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आसान होगी दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया ‘धरोहर’ पोर्टल में नागरिकों की सुविधा के लिए आधुनिक तकनीक पर आधारित अनेक डिजिटल सुविधाओं का प्रावधान किया गया है. इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित डीड ड्राफ्टिंग, दस्तावेजों की शर्तों एवं प्रावधानों से संबंधित सुझाव और मॉडल डीड डाउनलोड करने जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इससे पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया अधिक सरल और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही आधार ई-केवाईसी आधारित डिजिटल सत्यापन और डिजिटल हस्ताक्षर की सुविधा भी प्रस्तावित है. इन सुविधाओं के माध्यम से पक्षकारों की पहचान का सत्यापन अधिक सुरक्षित तरीके से किया जा सकेगा तथा किसी अन्य व्यक्ति के रूप में पहचान प्रस्तुत करने और फर्जी पंजीयन की आशंका को कम करने में मदद मिलेगी. संपत्ति का स्वचालित मूल्यांकन और ऑनलाइन भुगतान से बढ़ेगी पारदर्शिता नवीन पोर्टल में संपत्ति के पारदर्शी मूल्यांकन एवं पंजीयन शुल्क की स्वचालित गणना का भी प्रावधान किया गया है. नागरिक स्टाम्प शुल्क और पंजीयन शुल्क का भुगतान यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग तथा एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से ऑनलाइन कर सकेंगे. इससे नकद लेन-देन की आवश्यकता समाप्त करने के साथ ही भुगतान प्रक्रिया को अधिक सरल, सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी. डिजिटल भुगतान और स्वचालित गणना की सुविधा से नागरिकों को पंजीयन से संबंधित शुल्क की जानकारी प्राप्त करने में भी सहूलियत होगी. पायलट परीक्षण से प्राप्त सुझावों के आधार पर होंगे आवश्यक सुधार ‘धरोहर’ पोर्टल के पायलट परीक्षण के दौरान प्राप्त अनुभवों, उपयोगकर्ताओं के सुझावों और तकनीकी फीडबैक के आधार पर आवश्यक सुधार किए जाएंगे. विभाग का उद्देश्य व्यापक स्तर पर लागू करने से पहले पोर्टल की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और नागरिक-अनुकूल बनाना है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन और नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में विभागीय सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में ‘धरोहर’ पोर्टल एक महत्वपूर्ण पहल है. इसके चरणबद्ध क्रियान्वयन से भविष्य में प्रदेश के नागरिकों, अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों के लिए पंजीयन प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी.
Public of India • India Read →
Sports 18h ago
राष्ट्र निर्माण के लिए टीम भावना जरूरी: जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा
जम्मू, 25 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि खेल नेतृत्व क्षमता, सहनशक्ति और टीम भावना को विकसित करते हैं। ये गुण राष्ट्र-निर्माण के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सैनिक स्कूल नगरोटा में नवनिर्मित 'मल्टी-यूटिलिटी इंडोर स्पोर्ट्स एरिना' का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।
Public of India • India Read →
Technology 18h ago
Upcoming SUV: मारुति फ्रोंक्स फेसलिफ्ट हुई स्पॉट, पहली बार दिखा इंटीरियर; जानें फीचर्स
Upcoming SUV: मारुति सुजुकी की पॉपुलर एसयूवी फ्रोंक्स फेसलिफ्ट को फिर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया, जहां पहली बार इसके इंटीरियर की झलक देखने को मिली है।
Public of India • India Read →
Technology 18h ago
एयरो इंडिया 2027: रक्षा मंत्रालय ने प्रदर्शकों की रिकॉर्ड मांग के चलते क्षमता में बड़ा विस्तार किया
एयरो इंडिया 2027: रक्षा मंत्रालय ने प्रदर्शकों की रिकॉर्ड मांग के चलते क्षमता में बड़ा विस्तार किया
Public of India • India Read →
Technology 18h ago
मोटर वाहनों के लिए 4400 करोड़ के प्रोत्साहन राशि का वितरण, जानिये क्या क्या होंगे काम ?
मोटर वाहनों के लिए 4400 करोड़ के प्रोत्साहन राशि का वितरण, जानिये क्या क्या होंगे काम ?
Public of India • India Read →
General 18h ago
36,000 youth selected for jobs through transparent recruitment process: Uttarakhand CM Dhami
36,000 youth selected for jobs through transparent recruitment process: Uttarakhand CM Dhami
Public of India • India Read →
General 18h ago
Pralhad Joshi chairs first meeting of consultative committee of parliament on education
The minister informed that members were sensitised about steps taken to internationalise school education through CBSE Global and National Institute of Open Schooling (NIOS) expansion.
Public of India • India Read →