Sports
13h ago
SA vs AUS: एडेन मार्करम के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली ही गेंद पर लौटे पवेलियन, हेजलवुड का कहर
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा वनडे बेहद खराब रहा. रविवार, 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मार्करम पारी की शुरुआत करने उतरे, लेकिन पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने उन्हें बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. मार्करम ने टोनी डी जोर्जी की जगह टीम में वापसी की थी. मार्करम को कूपर कॉनॉली ने कैच किया. पहली ही गेंद पर आउट होने के साथ मार्करम दक्षिण अफ्रीका के उन चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए, जो वनडे मैच की पहली गेंद पर आउट हुए हैं. वह इस अनचाहे रिकॉर्ड वाले दक्षिण अफ्रीका के चौथे बल्लेबाज बने. उनसे पहले हर्शल गिब्स और हाशिम अमला दो-दो बार मैच की पहली गेंद पर गोल्डन डक का शिकार हो चुके हैं. साल 2020 में जेनेमन मलान भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली गेंद पर आउट हुए थे. हेजलवुड ने भी बनाया खास रिकॉर्डमार्करम का विकेट लेने के साथ जोश हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक खास रिकॉर्ड में अपनी जगह बना ली. वह वनडे मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के आठवें गेंदबाज बन गए. उनसे पहले जेफ थॉमसन, टेरी एल्डरमैन, क्रेग मैकडरमॉट, नाथन ब्रेकन, ब्रेट ली, डग बोलिंगर और मिचेल स्टार्क यह कारनामा कर चुके हैं. हेजलवुड ने इसके बाद क्विंटन डी कॉक को भी अपना शिकार बनाया. ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो का मुकाबलाक्विंटन डी कॉक ने 13 गेंदों पर 15 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल थे. उन्हें विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने कैच किया. वहीं, दूसरा वनडे ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद अहम है, क्योंकि सीरीज में बने रहने के लिए उसे यह मुकाबला जीतना जरूरी है. डरबन में खेले गए पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 67 रन से हराया था. उस मैच में मैथ्यू ब्रीट्जके ने 106 गेंदों पर 112 रन बनाए थे, जबकि केशव महाराज ने चार विकेट लिए थे.