General
17h ago
Raipur E Challan Payment: रायपुर में ई-चालान भरना हुआ आसान, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू की QR कोड सुविधा
Raipur E Challan Payment: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब वाहन चालकों को ट्रैफिक चालान का भुगतान करना आसान (Raipur E Challan Payment) हो जाएगा। यातायात पुलिस ( Raipur Traffic Police) ने ई-चालान के भुगतान के लिए QR कोड सुविधा शुरू की है। इसके जरिए वाहन चालक QR कोड स्कैन कर अपने वाहन पर जारी चालान की जानकारी देख सकेंगे और ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे। सरकारी कार्यालयों से पेट्रोल पंप तक लगेंगे QR कोड यातायात पुलिस की ओर से शहर के सरकारी कार्यालयों, पेट्रोल पंप, बैंक, ऑटो डीलर्स और थाना भवनों में QR कोड लगाए जा रहे हैं। इन QR कोड को स्कैन करते ही वाहन से संबंधित चालान की जानकारी और भुगतान का विकल्प उपलब्ध होगा। लंबित चालानों के निराकरण पर जोर इस पहल का उद्देश्य लंबित ई-चालानों का जल्द निराकरण करना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने चालान का समय पर भुगतान करें और सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें। ये खबर भी पढ़ें: Umesh Ragde Threat Case: रायपुर में कांग्रेस नेता उमेश रगड़े पर केस, कारोबारी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, ऑडियो वायरल