Technology
19h ago हिंदी
रियर सीट मसाज, 8-स्पीड ऑटोमैटिक और 5-स्टार सेफ्टी के साथ नई स्कोडा कुशाक मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में खास, जानें फीचर्स-परफॉर्मेंस
New Skoda Kushaq 2026 Price Features Performance: भारतीय बाजार में मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में एक से बढ़कर एक गाड़ियां हैं और इनमें किफायती कीमत वाली स्कोडा कुशाक अपनी शानदार खूबियों और परफॉर्मेंस की वजह से बेहद खास स्थान रखती है। अपनी मजबूत यूरोपीय बिल्ड क्वॉलिटी, शार्प एलईडी लाइटिंग, अलॉय व्हील्स स्टैंडर्ड, बड़ी इन्फोटेनमेंट स्क्रीन और डिजिटल कॉकपिट, रियर सीट मसाज, पैनोरमिक सनरूफ और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, बैलेंस सस्पेंशन, सटीक स्टीयरिंग और दमदार टर्बो परफॉर्मेंस की वजह से यह एसयूवी सिटी और हाईवे दोनों पर भरोसेमंद ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है। कुशाक स्कोडा की दूसरी सबसे ज्यादा वॉल्यूम वाली एसयूवी है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये से शुरू होकर 19.19 लाख रुपये के बीच है। यह 1.0 लीटर टीएसआई और 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ ही सेगमेंट फर्स्ट 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ परफॉर्मेंस में भी जबरदस्त है। आइए, आपको स्कोडा कुशाक की खास बातें बताते हैं।