General
13h ago हिंदी
आप ने भगत सिंह जयंती पर लगाया रक्तदान शिविर:जरूरतमंद मरीजों के लिए किया रक्तदान, युवाओं को किया जागरूक
आम आदमी पार्टी (आप) ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर महराजगंज के जिला संयुक्त चिकित्सालय में रक्तदान शिविर लगाया। 27 सितंबर को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष रामकुमार पटेल की अगुवाई में यह शिविर हुआ। शिविर का मकसद युवाओं और आम लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करना था, ताकि जरूरतमंद मरीजों को खून मिल सके। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर दूसरों को भी प्रेरित किया। रक्तदान करने वालों में जिलाध्यक्ष रामकुमार पटेल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश राज गुप्ता, यूथ विंग के जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता और कार्यकर्ता रमजान। पूर्व जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्ता, जिला महासचिव शिवदयाल यादव, जिला सचिव कृष्ण कसौधन, दामोदर गोयल, अनवर अली समेत कई अन्य पदाधिकारी शिविर में मौजूद। पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान जान बचाने में अहम है। ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ा जाता है।