LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Latest

Latest Stories

1,000 image-based verified stories from across India

Sports 20h ago हिंदी
एशियन गेम्स 2026: कल भारतीय एथलीटों का कौन-सा मुकाबला, कितने मेडल होंगे दांव पर? छठे दिन कैसा रहा प्रदर्शन
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी आइची-नागोया में सातवें दिन अपनी मेडल टैली को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे. पुरुष और महिला कबड्डी टीमों के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका होगा, क्योंकि वे दोनों ही फ़ाइनल में ईरान का सामना करेंगी.
Public of India • India पढ़ें →
General 20h ago हिंदी
नई दिल्ली : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मोदी 'भजन क्लबिंग' में हुए शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम को भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के उपलक्ष्य में दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित 'भजन...
Public of India • India पढ़ें →
Politics 20h ago
Iran suggests deal to reopen the Strait of Hormuz in seven days
Iran proposes seven-day deal to reopen Hormuz, lift blockade, and resume nuclear talks amid U.S. midterm politics.
Public of India • India Read →
Sports 20h ago
Noskova, Muchova crush Spain to send Czechs into Billie Jean King Cup final
Public of India • India Read →
General 20h ago हिंदी
रेलवे विदाउट टिकट यात्री को मुआवजे से इनकार नहीं कर सकता: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली, 25 सितंबर 2026: रेल दुर्घटनाओं के पीड़ितों के मामले में अक्सर ऐसा होता है। रेलवे मुआवजा देने से मना कर देता है क्योंकि, क्लेम के लिए जो डॉक्यूमेंट लगाए गए होते हैं उनमें रेलवे का टिकट नहीं होता। रेलवे कहता है कि यदि डॉक्यूमेंट में टिकट नहीं है मतलब, यात्री अवैध था और उसको मुआवजे का अधिकार नहीं है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक निर्णय दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि डॉक्यूमेंट में टिकट न होने का मतलब यह नहीं है कि, दुर्घटना के पीड़ित यात्री द्वारा टिकट नहीं लिया गया था अथवा वह एक अवैध यात्री है। यदि रेलवे किसी यात्री को अवैध कहता है तो उसको यह साबित करना होगा कि वह अवैध है। मजेदार मामला है, पढ़िएगा जरूर:- क्या था पूरा मामला? यह दुखद घटना 27 सितंबर 2017 की है। महेशभाई नाम का युवक साबरमती और अहमदाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच सामान्य कोच में यात्रा कर रहा था। अचानक ट्रेन में लगे तेज झटके और धक्का-मुक्की के कारण वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महीने से अधिक समय तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद 31 अक्टूबर 2017 को उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता सुखाभाई नानजीभाई मकवाणा और माता ने रेलवे क्लेम ट्रिब्यूनल में मुआवजे के लिए याचिका दायर की। ट्रिब्यूनल ने 17 जून 2022 को अपने फैसले में माना कि महेशभाई एक 'सच्चा यात्री' (bona fide passenger) था और यह दुर्घटना रेलवे अधिनियम की धारा 123(c)(2) के तहत 'अप्रिय घटना' (untoward incident) थी। इसलिए मृत यात्री के परिजनों को 8 लाख रुपए मुआवजा देने का अवार्ड पारित किया, लेकिन जैसा कि हमेशा होता है। रेलवे ने ट्रिब्यूनल के आदेश को स्वीकार करने से मना कर दिया। फैसले को गुजरात हाई कोर्ट में चैलेंज किया गया है। रेलवे की ओर से दलील दी गई कि, मृतक के पास से कोई रेल टिकट बरामद नहीं हुआ है। और ना ही कोई ऐसा गवाह है जो यह कहता होगी उसके पास यात्रा के लिए कोई रेल टिकट था। इस प्रकार वह ट्रेन में एक अवैध यात्री था, इसलिए उसके परिवारजनों को मुआवजा प्राप्त करने का कोई हक नहीं है, और मुआवजा के लिए रेलवे की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती। गुजरात हाईकोर्ट के एकल न्यायाधीश ने रेलवे की दलील से सहमत होते हुए, 15 जुलाई 2025 को ट्रिब्यूनल का आदेश रद्द कर दिया। हाई कोर्ट के इस आदेश के कारण पीड़ित परिजनों को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट की मुख्य कानूनी टिप्पणियां: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने अपने ऐतिहासिक निर्णय 'यूनियन ऑफ इंडिया बनाम रीना देवी' का हवाला देते हुए कहा कि यदि दावेदार (माता-पिता) यह शपथ पत्र देते हैं कि टिकट खरीदा गया था लेकिन दुर्घटना या इलाज के दौरान खो गया, तो प्रारंभिक साक्ष्य का दायित्व पूरा हो जाता है। इसके बाद यह सिद्ध करने की जिम्मेदारी रेलवे पर आ जाती है कि यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहा था। इस मामले में रेलवे गवाहों (आरपीएफ एएसआई और स्टेशन अधीक्षक) ने जिरह में स्वीकार किया कि उन्होंने घायल की जेब की जांच ही नहीं की थी। घटना 27 सितंबर 2017 को हुई थी, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने इसकी जांच रिपोर्ट 17 मई 2018 (लगभग 7 महीने बाद) तैयार की। अदालत ने 'कलंदी चरण साहू बनाम दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे' का जिक्र करते हुए कहा कि रेलवे अपनी ही प्रशासनिक देरी का फायदा उठाकर पीड़ित परिजनों के दावे को खारिज नहीं कर सकता। अदालत ने कहा कि रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 124-A के तहत 'सख्त जवाबदेही' का सिद्धांत लागू होता है। जब एक घायल युवक अस्पताल में एक महीने से अधिक समय तक जीवन-मरण से जूझ रहा हो, तो ऐसे में परिजनों से टिकट संभालकर रखने की उम्मीद करना व्यावहारिक नहीं है। 30 दिनों के भीतर मुआवजा देने का आदेश न्यायमूर्ति अतुल एस. चंदूरकर द्वारा लिखे गए फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले को पूरी तरह गलत करार देते हुए रद्द कर दिया और रेलवे क्लेम ट्रिब्यूनल के ₹8 लाख मुआवजे के आदेश को बहाल कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय रेलवे को निर्देश दिया है कि वह अगले 30 दिनों के भीतर मुआवजे की पूरी राशि परिजनों को अदा करे। (मामला: सुखाभाई नानजीभाई मकवाणा एवं अन्य बनाम भारत संघ, सिविल अपील संख्या 12951/2026, निर्णय तिथि: 25 सितंबर 2026)। रिपोर्ट: उपदेश अवस्थी (विधि सलाहकार एवं पत्रकार)।
Public of India • India पढ़ें →
General 20h ago हिंदी
Accsys Technologies के शेयरधारकों ने AGM के सभी प्रस्तावों को मंजूरी दी
Public of India • India पढ़ें →
General 20h ago हिंदी
पटना एयरपोर्ट पर हंगामा! दिल्ली जाने वाली 21:20 की फ्लाइट लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
पटना से दिल्ली जाने वाली 21:20 बजे की फ्लाइट में देरी, यात्रियों में बढ़ी परेशानी; एयरपोर्ट पर हंगामे की स्थिति पटना, 25 सितंबर 2026: पटना से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की 21:20 बजे निर्धारित उड़ान में देरी की सूचना से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। यात्रियों के मुताबिक, फ्लाइट के इंतजार में उन्हें ... Read more The post पटना एयरपोर्ट पर हंगामा! दिल्ली जाने वाली 21:20 की फ्लाइट लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी first appeared on AsianTimes .
Public of India • India पढ़ें →
General 20h ago हिंदी
मंदीप भंडारी बने CBSE के नए चेयरपर्सन... कई और अफसरों का भी ट्रांसफर
केंद्र सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मंदीप के भंडारी को सीबीएसई का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है. 2001 बैच के आईएएस भंडारी फिलहाल जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव हैं. उनके अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.
Public of India • India पढ़ें →
General 20h ago हिंदी
बदायूं में कक्षा 6 से इंटर तक कल छुट्टी:रात को तेज बारिश, धान-बाजरा की फसल को नुकसान की आशंका
बदायूं में शुक्रवार रात करीब 9 बजे मौसम अचानक बदल गया। दिनभर बादल छाए रहने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इससे शहर की रफ्तार थम गई और सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई। बारिश के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। खराब मौसम को देखते हुए शनिवार को कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक के कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए छुट्टी जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने बताया कि खराब मौसम और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए शनिवार को कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक के कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है। धान-बाजरा की तैयार फसल को नुकसान की आशंका अचानक हुई बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में धान और बाजरा की फसल तैयार खड़ी है और किसान कटाई की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में बारिश से फसल को नुकसान होने की आशंका है। खासकर तैयार धान की फसल में पानी भरने से नुकसान हो सकता है। सड़कों और निचले इलाकों में भरा पानी तेज बारिश के बाद शहर की कई सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई। वाहन चालकों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और 27 सितंबर को भी बदायूं में बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है।
Public of India • India पढ़ें →
General 20h ago हिंदी
गया जी में जमीन से उखड़कर गिरी 100 फीट की दीवार, सेंटर की मोटे अनाज की फसल पर मंडराया खतरा
गया जी के टनकुप्पा प्रखंड स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मिलेट्स की करीब 100 फीट लंबी चारदीवारी अचानक ढह गई, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं. दीवार गिरने से परिसर में लगी मोटे अनाज की फसलों को जानवरों से नुकसान पहुंचने की आशंका है. The post गया जी में जमीन से उखड़कर गिरी 100 फीट की दीवार, सेंटर की मोटे अनाज की फसल पर मंडराया खतरा appeared first on Prabhat Khabar .
Public of India • India पढ़ें →
Politics 20h ago
Omar Abdullah Seeks BJP’s Stand on J&K Statehood Resolution
Srinagar: Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah on Friday challenged BJP legislators to take part in a debate on the resolution seeking restoration of statehood to Jammu and Kashmir, asking them to make their position clear through a vote. The issue came up during proceedings of the Jammu and Kashmir Legislative Assembly, where BJP […]
Public of India • India Read →
General 20h ago हिंदी
झज्जर में गणपति विसर्जन के दौरान माइनर में डूबे तीन युवक, एक का शव बरामद और दो की तलाश जारी
झज्जर में गणपति विसर्जन के दौरान एनसीआर माइनर में डूबे तीन युवक, एक का शव बरामद और दो की तलाश जारी।
Public of India • India पढ़ें →