General
1d ago हिंदी
15 अक्टूबर तक खनन पर रोक, अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश,वही नशामुक्त गढ़वा के लिए प्रशासन सख्त, अफीम-गांजा की खेती व तस्करी पर होगी कार्रवाई,वही गढ़वा के बरगढ़, बरडीहा व खरौंधी में इंटरनेट कनेक्टिविटी सुधारने का निर्देश
गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक को लेकर समीक्षा की गई। उपायुक्त ने 15 अक्टूबर तक खनन कार्यों पर रोक का कड़ाई से अनुपालन कराने तथा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया। अवैध खनन में प्रयुक्त वाहनों को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज करने और लगातार संयुक्त छापामारी अभियान चलाने को कहा गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निगरानी रखने का निर्देश दिया। बैठक में एसपी आशुतोष शेखर सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।वही उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में NCORD कमिटी की बैठक हुई। इसमें जिले में मादक पदार्थों की खेती, तस्करी, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने की रणनीति पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने अफीम, गांजा, चरस सहित अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ कड़ी निगरानी और सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने तथा दवा दुकानों की नियमित जांच पर भी जोर दिया गया। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन नशामुक्त गढ़वा के लिए ठोस कदम उठा रहा है।वही जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में जिले की मोबाइल एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में बरगढ़, बरडीहा एवं खरौंधी प्रखंड में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या का मुद्दा सामने आया। टेलीकॉम कंपनियों ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में टावर का निर्माण किया जा चुका है और कनेक्टिविटी में आ रही समस्या की जांच कर जल्द समाधान किया जाएगा। वहीं, कुछ क्षेत्रों में भारत नेट एवं अन्य सेवाओं का रिचार्ज नहीं होने के कारण कनेक्टिविटी प्रभावित होने की जानकारी मिली। उपायुक्त ने संबंधित बीडीओ को तत्काल रिचार्ज कराने का निर्देश दिया। बैठक में एसपी आशुतोष शेखर सहित सभी बीडीओ एवं टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधि वर्चुअल रूप से शामिल हुए। खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें। Blog Site Manager By Global Info Edge